header

लेखपाल संघ स्थापना दिवस पर गरीबों एवं दिव्यांगों को वितरित किये कंबल

झाँसी:- सदर तहसील झाँसी में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के मुख्य आतिथ्य एवं सदर तहसीलदार डॉ  लालकृष्ण की अध्यक्षता में उ. प्र. लेखपाल संघ का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर  गरीबों एवं दिव्यांगों को कंबल वितरित किये गए। गरौठा  विधायक जवाहर ने लेखपालों को किसानों के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया एवं पराली जैसी घटनाओ पर विधानसभा में बात रखकर किसानों को जेल ना भेजे जाने की पैरवी की बात कही। तहसीलदार लालकृष्ण ने लेखपाल  संगठन और प्रशासन को एक दूसरे का पूरक बताते हुए  ग्राम स्तर पर लेखपालों की भूमिका की महत्ता बतलाई। लेखपाल संघ अध्यक्ष जयहिंद ने लेखपाल संघ के कीर्तिशेष स्व. मुरारीलाल शर्मा जी को स्मरण करते हुए वर्तमान समय में लेखपालों के कार्य और उनकी समक्ष ख़डी समस्याओ पर प्रकाश डाला। मंच संचालन राही रामपाल सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर जनपद की समस्त तहसीलों के लेखपालगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- आशीष उपाध्याय
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.