header

अग्रसेन तिराहे का भूमि पूजन संपन्न*

 मऊरानीपुर(झांसी) आज टीकमगड़ रोड स्थित डिग्री कॉलेज के तिराहे पर महाराज अग्रसेन की प्रतिमा लगाने के लिए पालिका अध्यक्ष शशि देवी व प्रतिनिधी आयुष श्रीवास ने अग्रवाल समाज अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल बोबी अग्रवाल ने स्यूंक्त रूप से विधिवत पूजन अर्चन के बाद भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष शशि देवी ने कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में चेतना व जागृति आती है जिससे हम सब अपने अपने वंशजो की धरोहर को संजोने का काम करते है। जन प्रतिनिधि आयुष श्रीवास ने कहा कि अग्रवाल समाज के जनक सूर्यवंशी राजा अग्रसेन की प्रतिमा लगाने हेतु जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। ऐसी विरासत और धरोहर को संजोने का काम करने के लिए हम हमेशा साथ है।इस मौके पर रवि अग्रवाल रठा, चंद्र प्रकाश बजाज,श्री राम अग्रवाल,दिवाकर अग्रवाल,राजीव अग्रवाल,बिहारी अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,राम कुमार अग्रवाल,नीलेश अग्रवाल, नीतेश अग्रवाल, शरद बाबू अग्रवाल,धीरेंद्र अग्रवाल,गोरे अग्रवाल,बद्री अग्रवाल,चिरंजीव अग्रवाल, अनंत राम सराफ,रमाशंकर अग्रवाल,मनोज अग्रवाल,जगदीश प्रसाद अग्रवाल, पुरन अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल,संजीव अग्रवाल,मनोज अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल,मिलन अग्रवाल रठा, वीरेंद्र अग्रवाल,निखिल अग्रवाल,राज अग्रवाल,सुयश अग्रवाल,प्रदीप अग्रवाल,श्री मति उपासना अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल,सुनीता अग्रवाल,रेखा अग्रवाल, रानू अग्रवाल, किरण सराफ,सुमन अग्रवाल,पूनम अग्रवाल,मोहन पुरवार,दिनेश राजपूत सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.