header

मिशन शक्ति के तहत महिला कॉन्सटेबलों ने छात्राओं को किया जागरूक, नंबरों की दी जानकारी

कटेरा (झाँसी) मिशन शक्ति के तहत महिलाओं में बढ़ रहे अपराध व रोकथाम के लिए राजकीय इण्टर कॉलेज कटेरा में वुधवार की सुबह जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कटेरा थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा व अध्यक्षता कालेज के प्रधानाचार्य अभिलाष पटेरिया रहे।
कटेरा थाने में तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने मिशन शक्ति के तहत बुधवार को  पुलिस टीम के साथ पहुँचकर कटेरा के राजकीय इंटर कॉलेज में बालिकाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में कॉलेज की बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में बताया गया। महिला कांस्टेबल कीर्ति सिंह व उर्मिला ने कहा कि विद्यालय परिवेश, विद्यालय की गाड़ियों, घर के आसपास कहीं भी महिलाएं और बालिकाएं छेड़छाड़ या भद्दे कमेंट का शिकार होती हैं।
वहीं इस अवस्था में उन्हें तुरंत अपने परिजनों एवं अपने शिक्षकों को इसकी जानकारी देनी चाहिए। अमर्यादित व्यवहार होने पर 1098 अथवा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 तथा साइबर क्राइम के लिए 1930 पर संपर्क कर सकते हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत विभाग की ओर से महिलाओं व बेटियों को स्वावलंबी बनाने के कार्य पर बल दिया जा रहा है।
इस संबंध में कटेरा थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला मिशन शक्ति के तहत स्कूल की छात्राओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। छात्राओं को महिला संबंधी जानकारी दी जा रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला सिपाहियों द्वारा स्कूलों में जाकर छात्राओं को व गांव में जाकर बालिकाओं को जागरुक करने का लगातार अभियान चलेगा। जिसमें उन्हें महिला सुरक्षा संबंधित सहित अन्य जानकारियां दी जाएंगी।
रिपोर्ट- भूपेन्द्र गुप्ता
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.