header

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया बृक्षारोपण और सफाई

टहरौली (झांसी)- गांधी जयंती के उपलक्ष्य में दो अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बैनर तले बृक्षारोपण और सफाई अभियान चलाया गया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नेहिल सिंघई  के नेतृत्व में मंडल टहरौली के अंतर्गत ग्राम सरसेंडा के प्राथमिक विद्यालय पर सेवा ही समर्पण अभियान के तहत मंडल संयोजक धर्मेश त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यक्रम के मंडल प्रभारी के रूप में निशांत तिवारी जिला मीडिया प्रभारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण और सफाई अभियान चलाया गया।
युवाओं ने एकजुटता के साथ भारतीय जनता पार्टी को 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जिताने का नारा दिया। इस मौके पर टहरौली मंडल के अध्यक्ष पंचम सिंह पटेल, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री वीरू खटीक, मंडल उपाध्यक्ष शत्रुघन सिंह बुंदेला, खलक सिंह पटेल,अनिल मिश्रा, विक्की सोनी, योगेश व्यास, खलक गौतम जिला मीडिया प्रभारी अनुसूचित मोर्चा एवं अन्य कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- आशीष उपाध्याय
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.