*सेवा संकल्प अभियान की बाइक यात्रा का माधोगढ़ में भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन*
माधोगढ़ (जालौन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से बड़नगर तक निकाली जा रही बाइक यात्रा बुधवार को माधोगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यात्रा के आगमन पर क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रा में शामिल युवा कार्यकर्ताओं का जोरदार भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बाइक यात्रा के माधोगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर कमसेरा चौराहा और बंगरा चौराहे पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन एवं उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा की अगुवाई में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत किया। इस दौरान विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन ने बाइक सवार कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर उनका माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया।
क्षेत्रीय विधायक ने पंचनद संगम के पवित्र जल से भरा कलश भी बाइक यात्रा में शामिल युवा कार्यकर्ताओं को भेंट किया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर आयोजित जन चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन ने कहा कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने वाली यह बाइक यात्रा लोगों के लिए प्रेरणादायी साबित होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, रामपुरा ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर, कोंच भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, शीतल सिंह सेंगर, शीतल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन...🖊️📹📲7007725321,9415924024
