header

*कोंच पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार*

 *कोंच पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार*


*चोरी के माल समेत 4,710 रुपये नकद बरामद, पैंडल, गुरिया और दो मंगलसूत्र मिले*




जालौन। कोंच कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल और 4,710 रुपये की नकदी बरामद की है। बरामद सामान में पैंडल, गुरिया और दो मंगलसूत्र शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, चारों महिला आरोपियों को कोंच कोतवाली क्षेत्र में पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया। गिरफ्तार महिलाओं में कुछ आरोपी जालौन जनपद की रहने वाली हैं, जबकि अन्य का संबंध फिरोजाबाद और आगरा से बताया गया है।

पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। इसके बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन...🖊️📹📲7007725321,9415924024

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.