header

प्रदर्शनी संचालक के खिलाफ स्टाफ द्वारा उठने लगे बगावत के सुर*

 मऊरानीपुर(झांसी) मेला ग्राउंड में लगी प्रदर्शनी का संचालक के खिलाफ बगावत,नीयत में खोट के सुर उठने लगे हैं संचालक से परेशान लोग पुलिस का सहारा लेकर किसी तरह खुद की जमा पूंजी बचाए है।आज फिर एक नया मामला सामने आया है।ग्राम गौरहरी थाना जिला महोबा निवासी देव पुत्र हरनाथ सिंह ने बताया कि उसने प्रदर्शनी में कपड़ों की दुकान लगाने हेतू संचालक को गारंटी के बीस हजार रुपए दिए थे और तय यह हुआ था कि उसे दुकान लगाने की एवज में हर दिन 2 हजार रुपए मिलेंगे।दुकान में घाटा लगने से आज उसने संचालक से अपने कुल 26 हजार रुपए मांगे तो वह अपने गुर्गो के साथ उससे गाली गलौच कर मारपीट पर आमादा हो गया व धमकी दी कि तुम्हारी दुकान पर कब्जा कर तुम्हे भगा देंगे।इस पर वह कोतवाली आया व दिए प्रार्थना पत्र में कार्यवाही कर रुपए वापस दिलवाने की मांग की।इससे पूर्व ग्राम मंगाली ज़िला थाना हिसार,हरियाणा निवासी ट्रक मालिक जोगेन्द्र पुत्र काशीराम ने कोतवाली में दिये प्रार्थना पत्र में बताया था कि वह हिसार से माल लेकर कर्वी चित्रकूट आया था। वहीं उक्त प्रदर्शनी का संचालक उसे मिला जिसने कर्वी से प्रदर्शनी का माल लेकर मऊरानीपुर चलने को कहा जिस पर भाड़ा तय हुआ। व नगद 5 हजार रुपए डीजल आदि के अग्रिम मिले।बाकी रुपए मऊरानीपुर में देने की बात हुई।वह गत 5 जुलाई को ट्रक क्रमांक एच आर /39/1225 से माल लेकर मऊ रानीपुर आया। सुबह दस बजे माल उतार कर संचालक से बाकी के रुपए मांगे तो वह टरकाता रहा।तीन दिन तक रोज भाड़ा मांगता रहा जिसे संचालक ने देने से इनकार कर दिया जिस पर उसने कोतवाली पुलिस की शरण लेते हुए पूरी बात बताई व कार्यवाही की मांग की।मौके पर गई पुलिस को देख संचालक भाग गया।5 दिनों तक अपनी जेब से खर्चा करता रहा ट्रक मालिक जोगेंद्र अंततः प्रदर्शनी संचालक को कोसता हुआ चला।बताते चले कि प्रदर्शनी लगाने खबर पर नगर के व्यापारी जिला अध्यक्ष अखिलेश सेठ के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन ज्ञापन दिये व विरोध जताया था।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.