header

चुनाव में बूथ अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है : नागेंद्र गुप्ता*

मऊरानीपुर। भारतीय जनता पार्टी मऊरानीपुर बिधान सभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन मऊरानीपुर के एक स्थानीय रिसोर्ट में  युवा भाजपा नेता शुभम वैध के संयोजन में आयोजित किया गया। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय मंत्री कानपुर क्षेत्र नागेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे विशिष्ठ अतिथि के रूप मे बिधायक डाॅ रश्मि आर्य उपस्थित रहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने की । बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के शुभारंभ के  पहले अतिथियों द्वारा  पं दीनदयाल उपाध्याय, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद वंदेमातरम के साथ शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि असली लड़ाई हमारी बूथ पर है हमे अपने बूथ को मजबूत बनाना है इसके लिए हमे प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। इसीलिए बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संगठन द्वारा कराया जा रहा है हमे मण्डल ओर बूथ पर आत्मनिर्भर बनना है।
मुख्य अतिथि नागेंद्र गुप्ता पूर्व क्षेत्रीय मंत्री  ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनैतिक पार्टी के लिये बूथ अध्यक्ष महत्वपूर्ण कड़ी होता है। बूथ अध्यक्ष की सक्रियता ही राजनैतिक दल को विजयी दिलाती है  बूथ जीता तो चुनाव जीता 
किसी भी चुनाव में बूथ अध्यक्ष की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे मजबूत और जमीनी कड़ी माना जाता है, क्योंकि चुनाव की वास्तविक लड़ाई बूथ स्तर पर ही जीती या हारी जाती है। बूथ अध्यक्ष का मुख्य दायित्व अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता से संपर्क स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना तथा संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होता है।
चुनाव के दौरान बूथ अध्यक्ष मतदाता सूची का गहन अध्ययन कर नए मतदाताओं को जोड़ने, बूथ समिति को सक्रिय रखने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य करता है। वह यह सुनिश्चित करता है कि मतदान के दिन प्रत्येक समर्थक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे। इसके लिए वह घर-घर संपर्क, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन करता है।
बूथ अध्यक्ष पार्टी की योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी होता है। उसकी सक्रियता और मेहनत से संगठन को मजबूती मिलती है तथा चुनाव में बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। यही कारण है कि कहा जाता है कि मजबूत बूथ ही चुनावी विजय की सबसे बड़ी कुंजी है। यदि बूथ अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करे, तो किसी भी राजनीतिक दल की जीत का मार्ग काफी आसान हो जाता है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री डा अनिल राज, जिला उपाध्यक्ष सहजेन्द्र सिंह बघेल, गुड्डी रानी पटेल, नेहिल सिंघई, वीरेंद्र नायक, चंचल कंथरिया,शुभम वैध, चेयरमैन शशि श्रीवास, रोहित सोनी, ब्लॉक प्रमुख भारती आर्य, रोहित परिहार, मुकेश पटेल, राजेंद्र सिंह चौहान, संजय गुप्ता, संजीव चतुर्वेदी, रजनीश कुमार, रंजीत भोजवाल, जयप्रकाश पाल, आयूष श्रीवास, दीपक त्रिपाठी,पंचम पटेल, अनुज मिश्रा, प्रणब दुबे, प्रवेश शर्मा, आनंद सेन,सुधांशु त्रिपाठी, दीपक कुशवाहा, भरत पाल आदि उपस्थित रहे। 
सभी का आभार जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने व्यक्त किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.