फांसी के फंदे से बाल,बाल बची अंजली पहुंची कोतवाली*
0
जुलाई 20, 2026
मऊरानीपुर(झांसी) शादी के बाद से मायके से कम दहेज के ताने मिलने पर जब विवाहिता ने इंकार किया तो उसकी हत्या का प्रयास किया गया।किसी तरह पिता को सूचित किया जो दिल्ली से आज आए।पीड़ित अंजली आज पिता मां व परिजनों के साथ कोतवाली आई व कार्यवाही की मांग की।ग्राम सरसेढा थाना गुरसराय निवासी अंजली ने बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी पांच लाख रुपए खर्च कर मऊरानीपुर के ग्राम नवादा निवासी से एक बर्ष पूर्व की थी।शादी के बाद नवजीवन की तमन्ना लिए अंजली ससुराल नवादा आई।लेकिन एक हफ्ते में ही उसके शादी के रंगीन सपने उस समय तार तार हो गए जब पति सहित सुसराल वाले कम दहेज लाने के ताने देने लगे।जब अंजली ने कहा कि मायके की आर्थिक हालत ठीक नहीं है।तो उस पर जुल्मों सितम शुरू हो गए।भूखा रखकर जानवरों की तरह काम लिया गया।काम में कमी निकाल निकाल कर मारपीट शुरू हो गई।अंजली के अनुसार उसकी सास, अजिया सास व पति अमानवीय उत्पीड़न करने लगे।सूखकर कांटा हुई अंजली मां पिता की खातिर सब चुपचाप बर्दाश्त करती रही।लेकिन दहेज दानवों का कहर नही थमा।अंजली के अनुसार गत 18 जुलाई की शाम जब वह खाना बना रही थी तभी पति,सास, अजिया सास ने जबरन एक कमरे में बंद कर उसकी हत्या के उद्देश्य से साड़ी का फांसी का फंदा बनाया और हत्या के लिए उसके गले में डाल दिया।अनहोनी की आशंका से पीड़ित अंजली ने किसी तरह शोर मचाया।तब कही जाकर बची व उसने तुरंत मायके व पिता हाकिम सिंह को फोन पर सारी घटना बताई व कहा कि मुझे जिंदा चाहते हो तुरंत लिवा जाओ।इस पर आज सुबह दिल्ली से आए पिता व परिजन ग्राम नवादा पहुंचे जहां ग्रामीणों के प्रयास से अंजली को बंधन मुक्त कराते हुए दोपहर में परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे व उक्त तीनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न,,हत्या के प्रयास,मारपीट सहित अमानवीय उत्पीड़न का केस दर्ज कार्यवाही की मांग की।बी ए द्वितीय बर्ष की छात्रा अंजली का कहना था कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह उच्चस्तर तक अधिकारियों के पास जाएगी।
Tags