header

बर्बाद हो गयी उबौरा हाटी के बीच ढाई की किलोमीटर की सड़क*

मऊरानीपुर(झांसी) हाटी नोटा से ऊबोरा तक जाने वाला ढाई किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो जाने पर यंहा के निवासियों को आवागमन में बेहद परेशानी हो रही है दल दल और कीचड़ से निकलना दूभर हो गया है। ऊबोरा लिंक मार्ग सीधे टहरौली व निवाड़ी तिगैला को सीधा जोड़ता है।पूर्व में बनाई सड़क में नाम के लिए लीपा पोती करने से यह मार्ग वर्तमान में पूरी तरह उखड़ कर ध्वस्त हो चुका है।भाजपा नेता अजय राय ने जिलाधिकारी के नाम दिए प्रार्थना पत्र में उक्त सड़क बनवाने की मांग जनहित में करते हुये बताया कि उक्त सड़क किसी उत्तरदायी संस्था के द्वारा बनवाई जाए जिससे हजारों ग्रामीणों से लेकर वाहनों का आवागमन सुविधाजनक हो।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.