नेशनल पत्रकार राष्ट्रीय भव्य अधिवेशन सम्पन्न*
0
जुलाई 14, 2026
रानीपुर(झांसी) झांसी में आयोजित नेशनल पत्रकार एसोसिएशन का पहला राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन व बुंदेलखंड रत्न विभूति सम्मान समारोह ने जिस हनक के साथ दस्तक दी है वह आने वाले कल में पत्रकारो के हित में एक प्रचंड वेग साबित होगा।खचाखच भरे एम आई भवन में आठ घंटे चले समारोह में दिग्गज राजनीतिक,सामाजिक हस्तियों ने भी शिरकत की।समारोह की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार राजेश बिलाटिया ने की एक घंटे के धारा प्रवाह संबोधन में पत्रकारों में जोश भरा,,इसके बाद अन्य पत्रकार व अतिथियों ने भी समारोह को संबोधित किया।आभार राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनंदन जैन ने व्यक्त किया। पहला अधिवेशन समारोह जिस तरह सफल रहा,उसकी आवाज झांसी के किले से गूंजी।उम्मीद के विपरीत पत्रकारों ने जिस तरह एक जुट होकर कार्यक्रम को भव्यता दिखाई एकजुटता का परिचय दिया वह आने वाले कल में हमेशा याद किया जाएगा।
Tags