ग्राम मेंढकी में रहस्यमयी आग का तांडव*
0
जुलाई 03, 2026
मऊरानीपुर(झांसी) ग्राम मेंढकी निवासी रमेश पुत्र बल्लू सेन तीन दिन से चकरघिन्नी बना पड़ा है।कारण उसके घर में गत दिनों से रहस्यमयी आग कही भी कभी लग रही है। जिस घर में आग लग रही है उसे छोड़ दूसरे घर में सामान रखा तो वहां भी आग लगने लगी।सारे तंत्र मंत्र फैल हो गए।तीन दिन पूर्व उसके घर में कपड़े धोने के लिए बाल्टी में रखे तो कपड़ों में आग लग गई।इस मामले की अनदेखी की तो उसी दिन शाम को गेहूं की बोरी में आग अचानक लगने लगी।किसी तरह आग पर काबू पाया व रात में खाना खाकर सोने लगे तो बेड के चारों कोने में आग लगनी शुरू हो गई।तब कही जाकर उसका माथा ठनका।रात में ही गुनिया तंत्र मंत्र करने वालो को दिखाया तो सब फैल हो गए।दूसरे दिन से आज तक दोनों घरों में आग बराबर लग रही है।इस रहस्यमयी आग की खबर फैलते ही मीडिया व धर्म के दरबार लगाने वालों से लेकर हर कोई जानकारी मिलने पर रहस्मयी आग को देखने ताँता लगाए हैं।समाचार भेजे जाने तक रह रह कर घर के सामान आग की भेंट चढ़ रहे है।गृह स्वामी रमेश की हालत यह है कि वह किसी को कुछ भी बताने की स्थिति में नही है।यह रहस्यमी आग जानकार व तमाम दरबार लगाने वाले संत महंत बाबाओं के लिए चुनौती बनी हुई है।विज्ञान के इस युग में यह आग खुद वैज्ञानिकों के लिए भी चुनौती है।आखिर,कब कैसे किस तरह यह आग का खेल बंद हो इसके लिए रमेश इंतजार कर रहा है आग को हमेशा के लिए बुझाने वालो का। वहीं आग खुद बखुद आग लगने का सिलसिला जारी है।
Tags