मऊरानीपुर।श्रीजी पैलेस में भाजपा विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झाँसी नगर निगम के महापौर बिहारीलाल आर्य उपस्थित रहे।अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने की। जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे ग्राम स्तर पर पन्ना प्रमुख और अन्य सांगठनिक समितियों का गठन जल्द से जल्द पूरा करें। महापौर बिहारीलाल आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ और नींव हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी को आगे ले जाने में बूथ अध्यक्षों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनिल राज ने किया। कार्यक्रम में बीरेंद्र नायक, अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास, शुभम वैद्य,चंचल कंथरिया, मोनू मौर्य, जयप्रकाश पाल, नगर मंडल अध्यक्ष रोहित सोनी, मऊरानीपुर ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश पटेल, दिनेश गौतम, अनुज मिश्रा, अजय राजपूत, अभिषेक बिरथरे, अखिलेश राय, जबर प्रसाद, मुन्ना लाल सोनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सम्मेलन के अंत में ग्राम पठा के बूथ अध्यक्ष के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया और सभी उपस्थित सदस्यों ने 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा का विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न*
0
जुलाई 01, 2026
Tags