header

नशे में पिता ने पुत्री की आबरू लूटने का प्रयास किया*

*नशे में पिता ने पुत्री की आबरू लूटने का प्रयास किया*                           मऊरानीपुर(झांसी) नशे में हैवान बने का पिता ने अपनी ही नाबालिक पुत्री की आबरू पर हाथ डाल दिया,,अनहोनी की आशंका देख मासूम पुत्री किसी तरह घर से भाग निकली व मां के साथ सीधी कोतवाली में जाकर पुलिस की शरण लेते हुये पिशाच पिता के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने को कहा व बताया कि यदि कार्यवाही नहीं हुई तो उसका बाप कभी भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म तक कर सकता है।नगर के मोहल्ला पाठकपुरा निवासी नाबालिग किशोरी ने बताया कि उसका पिता शराब पीने का आदी है।नशे में अच्छा बुरा सब भूल जाता है।उसके शरीर के साथ अश्लील हरकतें करता है।बात ना मानने पर उसकी व माँ के साथ जानवरों की तरह बेरहमी से मारपीट करता है।किशोरी ने बताया कि पिता अक्सर आये दिन नशे में उसके जिस्म के साथ छेड़छाड़ करता है। व चुप रहने की बात कहकर किसी को कुछ भी बताने पर मां व उसे जान से मारने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न करता रहता है।पिता के उत्पीड़न और गरीबी के दंश के कारण वह कच्छा 9 तक ही पड़ पाई।आज हद तब हो गई जब मां काम से गई थी।तभी दोपहर पिता शराब आया व एकांत देख उससे वस्त्र हीन होने की धमकी देते हुए बोला।आज तेरी आबरू लूट कर रहूंगा।अनहोनी की आशंका देख किशोरी किसी तरह पिता के चंगुल से छुटकर सीधी मां के पास पहुँची।पूरी घटना बताई इस पर दोनों मां बेटी कोतवाली आई व प्रार्थना पत्र देकर पिता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए बताया कि यदि कार्यवाही नही हुई तो पिता कभी भी उसके साथ दुष्कर्म कर सकता है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.