कोई टाइटल नहीं
0
जून 13, 2026
*बेखौफी से चल रहा है जुए का अड्डा* मऊरानीपुर(झांसी) जुए का विरोध करना युवक को उस समय महंगा पड़ा जब जुआ खिलवाने वाले सरगना ने युवक के साथ मारपीट कर ब्लेड मार दी।मुहल्ला गांधीगंज निवासी अरुण पुत्र काशीराम आर्य ने ने बताया कि उसका घर हुल्की माता मंदिर के पास है।वह मंडी में मजदूरी करता है देर रात घर आता है।आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में पड़ोस निवासी युवक जो रोज जुआ खिलवाता है वहीँ असामाजिक तत्व शराब पीकर गदर काटते हैं।जिससे पूरे मुहल्ले का जीना मुहाल है,महिलाएं,युवतियों का निकलना व मंदिर जाना तक बंद हो गया है।आरोपी कई बार जेल जा चुका है।जिससे उसके हौंसले और दबंग है।बताया कि गत बुधवार की देर रात वह मंडी से मजदूरी कर वापस घर आया तो मंदिर परिसर में जुआ होते देख विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए हाथ में ब्लेड मार दी।पीड़ित ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोपी के खिलाफ कार्यवाही व जुआ बंद करवाने की मांग की।
Tags