अब,,ट्रिपल टेस्ट के बाद होंगे पंचायत चुनाव*
0
मार्च 17, 2026
मऊरानीपुर (झांसी) सूबे में भले भाजपा की सत्ता हो लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव फिलहाल इसी बर्ष नवंबर या अगले साल 2027 होंगे ऐसे में तय समय पर चुनाव अब नहीं होंगे।प्रधान की जगह सरकार द्वारा अनुमोदित प्रशासक काम संभालेंगे।विश्वस्त सरकारी सूत्रों,राजनीतिक गलियारों से अपडेट जानकारी मुताबिक चुनाव टलने की मुख्य वजह ओ बी सी आरक्षण अब तक ना होना माना जा रहा।राजनीतिक पंडितों,,सूत्र व सरकार के नुमाइंदों की मानें तो ग्राम प्रधान,, क्षेत्र पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक ओ बी सी आरक्षण प्रक्रिया में विलंब का यही बता रहा है।बिना ओ बी सी आरक्षण के चुनाव नहीं होंगे। ऐसे में चुनाव की तैयारियां आधी अधूरी रह जाने व एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने भी तय करते आदेश दिए हैं कि चुनाव के पूर्व बिना ट्रिपल टेस्ट के पूरे न होने पर चुनाव ना कराए जाये। ऐसे में एक ही विकल्प है कि चुनाव प्रक्रिया पूरा करने में नवंबर दिसंबर या फिर अगले साल हो।राजनीतिक गलियारों में भी यही हलचल है कि अगले साल होने वाले प्रदेश विधानसभा के साथ या बाद में ही ट्रिपल टेस्ट के चलते वर्तमान प्रधान या फिर सुपर सीट होने पर सचिवों को प्रशासक बनाया जा सकता है।अंदर खाने के सूत्र बताते हैं कि प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव इसीलिए टालने के आसार बताए।
Tags