header

राम विवाह,दैवीय मर्यादा का अनूठा मिलन--रामभद्राचार्य जी*

 मऊरानीपुर। संग सखीं सुदंर चतुर गावहिं मंगलचार, गवनी बाल मराल गति सुषमा अंग अपार। झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित सुरभि लोग गौशाला मऊरानीपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें श्रद्धा ,भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। चित्रकूट धाम से पधारे जगतगुरु रामानंदाचार्य, स्वामी रामभद्राचार्य चित्रकूट धाम ने कहा कि कथा में राम विवाह केवल एक विवाह नहीं, बल्कि मानवीय मर्यादाओं के साथ दैवीय प्रेम का अनूठा मिलन है। सर्व प्रथम व्यास पीठ पर विराजमान तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरू रामभद्राचार्य का मुख्य यजमान वंदना बृजेश पाठक ने पूजन वंदन और अर्चन किया और गुरुजी के शिष्य विशंभर उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ चरण पादुका का पूजा, आरती के साथ चौथे दिन जगतगुरु रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा में अहिल्या उद्धार, विश्वामित्र का अवध आगमन, विश्वामित्र के साथ गमन तथा जनकपुर आगमन, सीता प्रार्थना, स्वयंवर, धनुष भंजन (शिवधनुष टूटना) सीताराम के विवाह, अलौकिक प्रेम और मिलन के प्रसंगों को विस्तार से वर्णन किया, सीताराम विवाह के साथ वंदना कतौली पाठक के सुपुत्र आत्रेय पाठक और पुष्पा अशोक मिश्रा की सुपुत्री आनंदिता मिश्रा का भी विधि विधान के साथ जय माला कार्यक्रम राम कथा के दौरान मंच पर हुआ। जयमाला के समय जगतगुरू रामभद्राचार्य भावुक हो गए और वर वधु से वचन मांगा कि कभी कभी चित्रकूट धाम भी आने को कहा। आज दूल्हा बने है श्रीराम जी, दुल्हन बनी सिया जानकी। विश्वामित्र के संग पधारे, दशरथ जी के राज दुलारे ,कौशल्या के नैनों के तारे जैसे भजनों ने वातावरण को और भक्ति मय बना दिया, कथा के समापन पर यजमानों वर वधु और माता पिता के द्वारा द्वारा आरती उतारी गई और भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया, इस दौरान राकेश गोस्वामी विधायक महोबा, कार्तिक शर्मा, संध्या अरुण चौबे, अनिरुद्ध, भगवत रावत, गौरीशंकर चौबे, जितेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र रावत पंचमपुरा, संध्या, गजेंद्र सिंह, सुदामा मिश्रा, पूर्व विधायक प्रगीलाल अहिरवार, मनोज अहिरवार, ब्रजकिशोर गौतम, गीता, कैलाश चौबे, हेमलता, लोकेश द्विवेदी, राज पुरोहित, रमेश पाठक, विपिन पाठक, महेश पाठक, विजय पाठक, भीमप्रकाश पाठक, कविता, रब्बू सिंह, कैलाश शर्मा, दीपक मिश्रा, मैत्रेय पाठक, बिड़ला मंदिर ग्वालियर के पुजारी महाराज, पुष्पा, अशोक मिश्रा, दिनेश गौतम, उपमा पाण्डेय, एडीएम साहब, कार्तिक शर्मा, कुलदीप रावत, हिमांशु कौशिक, गौरव पाठक, पूरन लाल शर्मा बुखारा, उमेश पटेरिया, अमित मिश्रा, रेखा देवी शर्मा, मंजू तिवारी, शिवानी शर्मा, सौम्या परिहार, जीतू सिंह परिहार, रवि पटेल, राघवेंद्र नायक, प्रणव भार्गव, हरिहर शर्मा, धीरू विश्वकर्मा, विकाश सिंह तोमर, सुरेंद्र पटेल, अंशुल शुक्ला, प्रिंस, हिमांशु पटेल, श्रीकांत महाराज, कृष्णकांत सिरौठिया, अनिरुद्ध सिरोठिया, शिवम् शर्मा मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.