मिस कॉल पर हुई बात,प्यार में तब्दील हुई,,जवान बच्चे छोड़ महिला युवक के साथ भागी*
0
मार्च 08, 2026
मऊरानीपुर(झांसी) मिस कॉल पर हुई बात कब प्यार में तब्दील हो गई यह न तीन बच्चों की मां को पता चला न ही प्रेमी आशिक को।प्यार उस समय परवान चढ़ा जब महिला मऊरानीपुर खरीददारी करने की बात कहकर गांव से निकली इसके बाद लापता हो गई।काफी तलाश के बाद पीड़ित पति बच्चों सहित कोतवाली आया व प्रेमी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने की बात कहकर पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई।ग्राम खकोरा निवासी ने बताया कि वह महानगर में रहकर मजदूरी करता है।काम ज्यादा होने पर पत्नी को साथ ले जाता।कुछ माह पूर्व पत्नी गांव वापस आ गई।यंहा बच्चों का भरण पोषण करने लगी।इस बीच उसके पास एक मिस कॉल आई। और यही से दोनों के बीच फोन पर बातों का सिलसिला शुरू हो गया।तीन बच्चों की माँ होने के बावजूद बेहद खूबसूरत महिला अज्ञात युवक के प्यार में इस कदर आंधी हो गई कि उसे घर में सयानी दो बेटियों व एक पुत्र से मोहभंग हो गया ओर गत 2 मार्च की सुबह मऊरानीपुर होली पर्व की खरीददारी करने की बात कहकर गांव स्थित घर से निकली फिर वापस नहीं आई।पीड़ित पति ने बताया कि अज्ञात युवक उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ बाइक से साथ भगा ले गया।वह अपने साथ बेटी की शादी के लिए रखे करीब 5 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात व ए टी एम कार्ड साथ ले गई जिसमें 50 हजार रुपए डिपॉजिट है।पीड़ित ने पत्नी व युवक की फोटो देते हुए पत्नी व उसके आशिक के फोन नंबर देते हुए व बाइक क्रमांक देते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए पत्नी व जेबर बरामद कर केस दर्ज करने की मांग की।
Tags