header

शराबी पति ने शौक पूरा करने के लिए,पत्नी के जिस्म को दांव पर लगाया,,आरोप*

*शराबी पति ने शौक पूरा करने के लिए,पत्नी के जिस्म को दांव पर लगाया,,आरोप*                   मऊरानीपुर(झांसी) पति ने शराब ब अन्य शौक पूरा करने के लिए अपनी ही पत्नी के जिस्म को दांव पर लगा दिया।घर ग्राहक लाने लगा विरोध करने पर तलाक की धमकियों ब मारपीट से तंग पत्नी किसी तरह बचकर पुत्री के साथ ग्वालियर से भाग कर मऊरानीपुर अपने रिश्ते के जीजा के यहां शरण ली।हाल निवासी गोपालगंज महिला ने बताया कि उसकी शादी ग्वालियर निवासी के साथ हुई थी।शादी के बाद दो बच्चे हुए यहां तक सब ठीक थक चला लेकिन घर की जिम्मेदारियों का बोझ उठाने के बीच पति को शराब पीने ब अन्य शौक की लत लग गई जिसके खर्च को पूरा करने के लिए पत्नी को ही दांव पर लगाते हुए अपने साथ घर पर ग्राहक युवक लाने लगा जब पत्नी को पता चला कि उसका व बच्चो का भविष्य अब बर्बादी की कगार पर है तो वह रोज रोज की मारपीट व पति की बात ना मानने पर तथा किसी तरह नर्क होती जिंदगी से बचकर ग्वालियर से पुत्री सहित भागकर मऊरानीपुर के गोपालगंज मुहल्ले स्थित अपने जीजा के यहां पहुंची जहां सारी बातें बताते हुए पति,ससुरालियों व मायके वालों के द्वारा वापस ग्वालियर ना आने पर            मऊरानीपुर में आकर देख लेने की धमकियां मिल रही है।पीड़ित महिला के अनुसार वह अब किसी भी कीमत पर पति के साथ ना जाकर मऊरानीपुर मैं ही रहकर पति को तलाक देकर दो जून के निवालों की खातिर कोई भी काम कर लेगी।इस मामले में महिला द्वारा कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि मुझे हैवानो से बचाओ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.