header

ढोल ढमाकों के साथ निकले आस्था के जवारे

कटेरा (झाँसी) शारदेय नवरात्र के अवसर पर विभिन्न दिवालों में 9 दिन तक बोए गए जवारों को आस्था भाव के साथ के मां बड़ी माता दरबार में अर्पित किये गये। इस दौरान माता की सवारी आने पर भाव खेलते हुए नजर आए। नौ दिनों तक भक्तों ने मैय्याजी के जवारे हरे-भरे व खेल पंडा खेल गाने खूब सुने थे। मंगलवार को देर शाम तक नगर से निकले जवारों से गानों के कई दृश्य अमूमन हर तरफ नजर आए।
मां भगवती की आस्था रखने वाले भक्त जवारों में शामिल होकर भाव का प्रकट करते हैं। इस दौरान कई महिलाओं को माता की सवारी आती है। बुन्देलखण्ड के कस्बा कटेरा व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जवारों  की परंपरा प्राचीन है, यहां डेढ़ सौ सालों से पुराने दिवाले स्थित हैं। ज्वारे का जुलूस निकालने से पहले पूरे विधि विधान से पूजा होती है। विभिन्न दिवालों के पंडा, पुजारियों के अनुसार पूजा के लिए पान, सुपाड़ी, लौंग और नारियल से बाना को तपाया जाता है और उसी पर मंत्रोचारण कर हवन किया जाता जाता है। इसके बाद कपूर जलाकर नींबू काटा जाता है और बाना की पूजा की जाती है। भक्तों को बाना लगाने से पहले एक कपड़े में नारियल और मां दुर्गा के लिए फेटा कमर में बांधा जाता है। इसके बाद बाना लगाने से पहले पंडा, पुजारी बाना का नुकीला हिस्सा भक्तों के गालों में चुभो देते हैं, इंजेक्शन जैसी सुई लगने के अहसास के बाद भक्त बाना मुंह के आरपार लिए चलते जाते हैं और साथ चलने वाले मैय्या के जयकारे लगाते हुए चलते हैं। ऐसे ही नजारों से नगर में हर तरफ दिखाई दिए।
अनेक भक्तों से चर्चा की तो उनका कहना था कि माता के प्रति अगाध श्रद्धा से उनकी सब बाधाएं माता हर लेती है। वहीं जवारों से कृषि, घर का वातावरण कैसा रहेगी इसकी जानकारी भी लगती है। इस गूढ़ रहस्य के बारे में केवल पंडा, पुजारी बताते हैं और साल भर माता की भक्ति से प्राप्त शक्ति के माध्यम से भक्तों का मार्गदर्शन करते रहते हैं। नगर की सड़कों पर जवारा जुलूस के दौरान जहां पंडा, पुजारी भाव खेलते हुए नजर आए वहीं अनेक महिलाओं पर भी देवी सवार हुईं। 
कस्वा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों जवारा जुलूस निकाले गए तो हजारों घरों में भक्तों ने एक खप्पर, दो खप्पर जवारे बोए थे जिनका विसर्जन करने कस्बे की बड़ी माता मन्दिर पहुंचे।

जवारे यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जवारों की शोभायात्रा में नगर में थानाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये। सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी। जिसमे अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रही।
रिपोर्ट- भूपेन्द्र गुप्ता
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.