header

*खरीफ की फसल नस्टखरीफ होने से किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट*

  मऊरानीपुर(झांसी) ग्राम भटपुरा में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विशाल किसान पंचायत हुई जिसमें समस्याओं को लेकर किसान खूब गरजे जिम्मेदारों को खरी-खोटी सुनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी पंचायत में प्रमुख रूप से किसानों ने मांग की है खरीफ फसल बर्बाद हो गई शासन-प्रशासन तत्काल सर्वे कराकर किसानों के खेतों का प्लाट प्लाट सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा बीमा क्लेम दिलाएं पूर्व प्रधान खैराती खान ने कहा साहब संपूर्ण रूप से तिली उर्दू मूंग मूंगफली की फसलें नष्ट हो गई पहले पहले बारिश नहीं हुई जैसे तैसे हम लोगों ने खेतों में खाद बीज लगाकर फसल बोई वह भी नहीं उगी गांव की हजारों एकड़ में बोई फसल सूखे बारिश के चलते नष्ट हो गई अब हम लोगों को सरकार का ही सहारा है सरकार तत्काल  प्लाट टू प्लाट सर्वे कराकर किसानों की क्षति पूर्ति करें पंचायत में कई किसानों ने अपनी अपनी बात रखी सर्वसम्मति से पंचायत में निर्णय लिया गया यदि समय पर शासन-प्रशासन बर्बाद हुई फसलों का प्लाट प्लाट सर्वे करा कर क्षतिपूर्ति नहीं करता तो मजबूरन हम लोगों को तहसील मऊरानीपुर में  धरना प्रदर्शन आंदोलन करना पड़ेगा युवा किसान राजकुमार आर्य ने कहा साहब फसलें नष्ट होने से पढ़ाई लिखाई रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया ऐसी स्थिति में सरकार को किसानों की पीड़ा को देखते हुए तत्काल सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने का काम करना चाहिए। कांग्रेस नेता पंचायत के बाद किसानों के खेतों में जाकर किसानों की फसलों को देखा किसानों की सुनी पीड़ा। शिव नारायण सिंह परिहार ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा बुंदेलखंड का किसान लगातार कई वर्षों से प्राकृतिक आपदाओं सरकार की गलत नीतियों के चलते बर्बाद है उपज अच्छी ना होने से यहां का किसान कर्जदार है कर्ज न चुका पाने की स्थिति में आत्महत्या को मजबूर है सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं किसानों तक नहीं पहुंच रहे हैं मुआवजा बीमा क्लेम जैसी राहत किसानों को नहीं मिल रही है ऐसी स्थिति में इस वर्ष खरीफ की फसल नष्ट हो गई शासन प्रशासन तत्काल किसानों के खेतों का प्लाट प्लाट सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाए अन्यथा की स्थिति में किसान कांग्रेश बड़ा आंदोलन करेगी पंचायत में प्रमुख रूप से खैराती खान कृष्ण पाल आर्य जितेंद्र कुमार कुशवाहा हरिश्चंद्र बद्री प्रसाद अहिरवार अमित कुमार कमला पत आर्य डालचंद कुशवाहा सोनू प्रसाद कुशवाहा नीलेश आर्य लक्ष्मी आर्य पुरुषोत्तम कुशवाहा धर्मेंद्र कुशवाहा कृष्णपाल आर्य राजकुमार आर्य दृगपाल अहिरवार मनोज कुमार जानकी कुशवाहा अवध बिहारी ताजुद्दीन खान सुनील वर्मा आसाराम कुशवाहा इमाम खां परीक्षित कुशवाहा मोनू कुशवाहा उपेंद्र कुशवाहा जगदीश प्रसाद मनमोहन प्यारेलाल बेधड़क किशोरी लाल यादव शिवनारायण परिहार हरिशचंद्र मिश्रा शेखर राज बडोनिया चेनु कुशवाहा मुकेश कुशवाहा मुकेश अहिरवार रामाधार निषाद बिहारी सिंह तोमर सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.