header

भाजपाइयों ने हर्षोल्लास से मनाया होली मिलन

टहरौली (झांसी)- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के एक विवाह घर में होली मिलन का आयोजन किया। इस दौरान कैलाश महरोलिया एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक गायन पार्टी द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई।
होली के साथ साथ विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की खुशी में यह आयोजन किया गया था। भाजपाइयों ने इस मौके पर आतिशबाजी की और मिठाई वितरित की गई।
होली एवं भाजपा के गीतों में कार्यकर्ताओं ने खूब नृत्य किया। लोगों ने एक दूसरे को ग़ुलाल लगा कर बधाई दी। इस मौके पर विशेष रुप से पंचम पटेल, रिंकू दीक्षित, दिनेश परिहार, रवि नायक, वेद प्रकाश चौबे, रविन्द्र सोनी, अबध बंकर, आशीष उपाध्याय, सुखलाल कुशवाहा, रितेश मिश्रा, गुड्डी रानी पटेल, अशोक कुशवाहा, नरेश साहू, दीपक दुबे,महेंद्र घोष चंदवारी, रिंकू जैन, अबध बिहारी, केबी गुप्ता, रामकुमार सोनी, नीलेश दुबे, नेता तिवारी, गोलू गुप्ता, हरेन्द्र सोनी, शैलेन्द्र सोनी, शत्रुघ्न बुंदेला, राजू पटेल लौंडी, सोनू शर्मा भानू, देवेंद्र राय, गिरीश राय, भूपेंद्र चौहान, मान ठाकुर, काशी प्रसाद पटेल तेंदुआ, अरविंद पटेल रनयारा, रजनीश कंजर, दिनेश सेंगर, विशाल सोनी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- आशीष उपाध्याय
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.