header

परंपरागत तरीके से हुआ होलिका दहन, आज होली के हुड़दंगो ने खेली होली

कटेरा (झाँसी) कस्बा में होली का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को शाम को महिलाओं ने परंपरागत तरीके से होली का पूजन किया। परिवार में सुख-शांति की कामना की। देर रात नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन किया गया। लोगों ने होलिका में जौ की बालियां भूनकर परंपरा निभाई गई।
नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक आज रंगों की होली खेली गई। होली में खलल डालने वालों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रही। दिनभर बाजार में खरीदारी को लेकर भीड़भाड़ रही। बृहस्पतिवार रात 9.05 बजे के बाद परंपरागत तरीके से कस्बे में तीन स्थानों पर होलिका दहन हुआ। होली दहन को लेकर कस्बे में पुलिस फोर्स तैनात रही। होली के त्योहार को लेकर युवाओं और बच्चों का उत्साह देखा गया। वहीं महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ होली का पूजन किया। शुक्रवार की तड़के से ही सभी लोगों पर होली के त्योहार में शामिल हो गए।
बुजुर्गों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। तमाम लोग रंगों में सराबोर होते नजर आए। पुलिस प्रशासन भी होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकन्ना रहा। कस्बा सहित थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस दिनभर गश्त करती रही। ग्रामीण अंचलों में हल्का दरोगाओं के अलावा चौकीदार अलर्ट रहे। वहीं पुलिस ने बाइकों पर सवार होकर माहौल खराब करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की नसीहत दी है।
रिपोर्ट- भूपेन्द्र गुप्ता
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.