header

*समाज सेवियों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि**उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही*



झाँसी लखनऊ  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर प्रगति विचारधारा फाउंडेशन के तत्वाधान   में केंद्रीय कार्यालय पर  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता  एस के अवस्थी  ने व मुख्य अतिथि नेहा नीरज खरे उपस्थित रही इस मौके पर नेहा खरे  ने कहा महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए लोगों को जागरूक कर शांतिपूर्ण लड़ाई लड़कर अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर किया उन्होंने कहा  कि गांधी जी द्वारा दांडी यात्रा  नमक आंदोलन पर विस्तार से चर्चा कर  उनके पद चलो पर चलने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है वही एस के अवस्थी ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने की बात कही
इसके पूर्व नीरज खरे , पूनम सिंह  ,प्रगति शुक्ला, दिब्या शुक्ला ,डॉ ऋचा आर्य मनीष सिंह, तपस्या उपाध्यक्ष,डॉ ऋचा आर्य राहुल शुक्ला आदि ने उनके चित्र पर श्रद्धा  सुमन अर्पित किए|

रिपोर्ट सोम मिश्रा झाँसी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.