रामपाल सिंह होंगे बबीना से रासपा प्रत्याशी
0
जनवरी 25, 2022
(झांसी) विधानसभा चुनाव 2022 को मजबूती से लड़ने के लिए राष्ट्रीय समाज पक्ष ने झांसी जिले की बबीना से राम सिंह पाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी के बुंदेलखंड प्रदेश प्रभारी डॉ एच0के0 राजपाल ने उन्हें अधिकृत प्रत्याशी होने का पत्र सौंपकर घोषणा की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। बताते चलें महाराष्ट्र प्रदेश में भारी दमखम वाली राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के संस्थापक महादेव जानकर ने जो स्वयं भाजपा गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं अपने इस दल को राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने व देशभर में राजनैतिक पकड़ बनाने के लिए उद्देश्य से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में लगभग 100 विधानसभाओं से प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। राष्ट्रीय समाज पक्ष प्रत्येक वर्ग के वंचित समूह को आगे बढ़ाने व उनको हक दिलाने के लिए संकल्पित है। घोषणा के इस मौके पर झांसी के पार्टी जिलाअध्यक्ष राजकुमार पाल, कल्लू रिछारिया, धांधू दुबे लखन वर्मा, आत्माराम प्रजापति, अशफाक खान, असलम खान राकेश पाल, बृज किशोर प्रजापति, मुराद खान, साबिर खान और रवि श्रीवास मौजूद रहे।
Tags