कटेरा (झाँसी) एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग सका है। घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कांडोर की है।
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना कटेरा क्षेत्र अंतर्गत गांव कांडोर में रहने वाली सुनीता पत्नी महेन्द्र यादव उम्र 46 साल आज रविवार शाम को घर में अकेली थी। पति घर से गया था। शाम करीब 5 बजे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके बच्चे जब घर लौटकर आए तो मां को फांसी के फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल पड़ी। इसके बाद पड़ोसी वहां आ गए। कुछ देर में महिला का पति आ गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश शर्मा व पुलिस बल मौके पर पहुँच कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
रिपोर्ट- भूपेन्द्र गुप्ता