रिपोर्ट सोम मिश्रा गुरसराय
गुरसरांय (झांसी)। राष्ट्रीय सद्भावना मंच द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गुप्ता (क्रेशर बाले) को राष्ट्रीय संगठन मंत्री के दायित्व पर मनोनीत किया गया है इस आशय की जानकारी देते हुये राष्ट्रीय सद्भावना मंच की राष्ट्रीय संयोजिका साध्वी मां कल्पना अरुंधती ने बताया कि सुशील कुमार गुप्ता की सामाजिक कार्यो में सक्रियता को देखते हुये राष्ट्रीय सद्भावना मंच के संरक्षक इन्द्रेश कुमार जी की अनुमति से राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया है।