header

बूथ मजबूती के लिए दीपनारायण सिंह गांवों में बैठक कर बनाई कार्ययोजना

गरौठा झाँसी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। जगह जगह राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। आज गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने झाबर बाबा विद्यालय में क्षेत्रीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बूथ कमेटी के गठन को लेकर मीटिंग की और समाजवादी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।  

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई। जिनका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिला। समाजवादी सरकार ने सड़कें डलवाई, पुल बनवाए, विद्युत स्टेशन बनवाएं, कॉलेज बनवाए, अस्पताल बनवाएं, लोहिया आवास दिए, विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए। 

वर्तमान भाजपा सरकार ने लोगों के साथ छलावा किया है। उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला सिर्फ और सिर्फ भाजपा पार्टी से है। उन्होंने लोगों से अपील की, कि सभी लोग उनका साथ दें समाजवादी सरकार बनाने में । 

इस कार्यक्रम में बंगरा के समाजवादी पार्टी युवा नेता मानवेंद्र यादव की टीम का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। वही ग्राम पसौरा, सिमरधा, ताई, मारकुंआ, शहपुरा, गुढा, बंगरा, निमगहना आदि गॉवों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।  
जिला पंचायत सदस्य जंग बहादुर यादव, जनक सिंह गौर, देवेंद्र सिंह दिबबन, पप्पू परिहार, शैलेंद्र सिंह यादव पसौरा, सुधीर जायसवाल, राजेश परिहार, बॉबी यादव, श्रीपत यादव, संतोष गेड़ा नगर अध्यक्ष, रमेश पाठक नगर उपाध्यक्ष, महीपत सिंह परिहार, भवन यादव गरौठा, बीरेंद्र यादव कचीर, देवेंद्र यादव ग्राम प्रधान ताई सहित हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.