header

किसान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में किसानों ने खोला मोर्चा

किसान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में किसानों ने खोला मोर्चा

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

झांसी (गरौठा) आज दिनांक 29/08/2021 को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में आज जनपद झांसी के तहसील गरौठा के गांव गुढा में विशाल किसान पंचायत का आयोजन हुआ जिसमें समस्याओं को लेकर किसान खूब गरजे जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी पंचायत 
उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह परिहार ने पंचायत को संबोधित अन्ना जानवरों द्वारा किसानों की फसलें बर्बाद होने से यहां का किसान पलायन कर गया है सिंचाई के साधन है नहीं योजनाओं का लाभ मिल नहीं रहा योगी जी कह रहे हैं गांव स्तर पर स्थाई एवं अस्थाई गौशाला बनवा दी गई है। लेकिन छुट्टा जानवर आज या तो किसानों के खेतों में हैं या रोड पर विचरण कर रहे हैं किसानों को बर्बाद कर रहे हैं रोड पर एक्सीडेंट हो रहे सरकार व जिम्मेदार अधिकारी कुंभकरनी निद्रा में है किसान जिए या मरे अपने भाग से परिहार ने कहा किसानों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर नहीं किया जाता तो किसान कांग्रेस पार्टी रोड पर उतरकर आंदोलन करेगी हर हाल में किसानों को न्याय दिलाने का काम करेगी कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।
संचालन जिला सचिव राजेन्द्र सिंह बुंदेला ने की। कांग्रेस नेता प्रिंस कटियार ने कहा किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसानों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन किया जाएगा पंचायत में कई किसान मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.