header

*वर्दी की मर्यादा तार-तार! सार्वजनिक स्थान पर अमर्यादित आचरण पड़ा भारी, SI समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित*

*वर्दी की मर्यादा तार-तार! सार्वजनिक स्थान पर अमर्यादित आचरण पड़ा भारी, SI समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित*


जालौन। सार्वजनिक स्थान पर पुलिस वर्दी धारण कर अमर्यादित आचरण करने के मामले में पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने के आरोप में एक उपनिरीक्षक समेत दो मुख्य आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार कार्रवाई की जद में आए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक विपिन कुमार द्विवेदी, रिजर्व पुलिस लाइन उरई; हेड कांस्टेबल लवलेश कुमार यादव, वर्तमान नियुक्ति थाना कोतवाली उरई तथा हेड कांस्टेबल बृजवीर सिंह, वर्तमान नियुक्ति कोतवाली जालौन शामिल हैं।
बताया गया कि सार्वजनिक स्थान पर वर्दी में अमर्यादित आचरण किए जाने की शिकायत/मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अनुशासनहीनता को लेकर सख्त संदेश गया है।
पुलिस विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वर्दी की गरिमा एवं पुलिस आचरण के मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन...🖊️📹📲7007725321,9415924024

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.