header

*वर्दी में लड़खड़ाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, खाकी की गरिमा पर उठे सवाल*


*वर्दी में लड़खड़ाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, खाकी की गरिमा पर उठे सवाल*



उरई। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी कथित तौर पर नशे की हालत में वर्दी पहने सार्वजनिक स्थान पर गिरते-पड़ते नजर आ रहा है। वायरल वीडियो उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित बस स्टैंड का बताया जा रहा है।

वीडियो में पुलिसकर्मी की हालत देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मी के लड़खड़ाने और संभल नहीं पाने के दृश्य सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिसकर्मी के व्यवहार और वर्दी की गरिमा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

लोगों का कहना है कि वर्दी में रहते हुए किसी पुलिसकर्मी का इस तरह सार्वजनिक स्थान पर नजर आना पुलिस विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी वास्तव में नशे में था या नहीं।

मामले में पुलिस विभाग की ओर से जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर विभाग संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध कोई कार्रवाई करता है या नहीं।


रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन...🖊️📹📲7007725321,9415924024

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.