header

पूर्व प्रधान मंत्री नेहरू जी की जयंती मनाई गई*।

 मऊरानीपुर(झांसी) आधुनिक भारत के निर्माता,प्रगतिशील, समावेशी और धर्मनिरपेक्ष भारत की नींव रखने वाले  भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती आज मऊरानीपुर में नगर अध्य्क्ष इंजीनियर जगदीश आर्य की अध्यक्षता में बच्चो को मिष्ठान वितरित कर धूमधाम से बच्चों के साथ बाल दिवस के रूप में मनाया गया वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार रक्खे यूपी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने कहा भारत को शून्य से शिखर तक पहुँचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी व हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी उनके प्रगतिशील विचारों ने तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया और हर पल देश की जनता को बिना किसी भेदभाव के, हमेशा देश को आगे रखकर, साथ मिलकर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
परिहार ने उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं देश के सभी बच्चों को ‘बाल दिवस’ की बहुत- बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
जगदीश आर्य ने कहा चाचा नेहरू ने कहा था बच्चे बागों में खिली उस कली की तरह होते हैं, जिनकी परवरिश बहुत सावधानी और नरमी से करनी चाहिए' मौके पर शिव नारायण सिंह परिहार इंजीनियर जगदीश् आर्य महेश् शेखर राज बड़ोनिया प्यारेलाल बेधड़क धर्मेंद्र भूपेश भूपेंद्र कल्लू घनश्याम दास ग्यासी लाल डाल चंद्र रवि मिस्त्री जीतू मुरली राजेश् आर्य दिलीप आर्य अमन शकीर पठान कमलकांत एकता राज पारो कृष्णा मोतीलाल चंद्रभान ललित कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.