रिटायर्ड दरोगा ने दिखाई हनक,पुलिस ने उठाया तो माफी मांगी*
0
जनवरी 03, 2023
मऊरानीपुर(झांसी) रिटायर्ड दरोगा ने प्लॉट पर निर्माण कराते ही अपने पड़ोसियों पर हनक दिखाना शुरू कर दिया।आज सुबह काम के दौरान पड़ोसी की दीवाल खोद दी जिससे उसका मकान बेपर्दा हो गया जब विरोध किया तो घर में घुस नेत्र से दिव्यांग महिला व उसके पुत्र के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करते हुए शोर मचने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फर्जी केस में रखवा कर जेल भिजवाने की हिमाकत कर डाली। मुहल्ला कट रा निवासी नेत्र दिव्यांग वृद्ध महिला श्री मति प्रेम वती पत्नी शंकर लाल ने कोतवाली में दिए प्राथना पत्र में बताया कि आज सुबह वह घर में बैठी आग ताप रही थी तभी उसके मकान के कमरे की दीवाल गिर गई।इस पर उसने अपने पुत्र को आवाज लगाई जब पुत्र आया तो कमरे की दीवाल की हालत देख बगल में निर्माण करवा रहे व्यक्ति से विरोध करते हुए निर्माण जायज ढंग से करने की बात कही।इस पर व्यक्ति ने रोब गालिब करते हुए कहा कि तुम मुझे कानून मत सिखाओ मे रिटायर्ड हरिजन दरोगा हूं यदि विरोध किया तो फर्जी केस में जेल भिजवा देंगे।महिला ने विरोध किया तो उक्त व्यक्ति घर में घुस आया व मारपीट पर आमादा होकर अभद्रता करने लगा।शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।सूचना पर पहुंची पुलिस उक्त व्यक्ति को खोजते हुए हिरासत मे लेकर कोतवाली ले आईं यहां रिटायर्ड दरोगा ने मकान छती पूर्ति करने व अभद्रता के लिए माफी मांगी तब कहीं जाकर मामला फिलहाल शांत हुआ।
Tags