header

आजादी के अमृत महोत्सव पर नगर पंचायत ने निकाली तिरंगा यात्रा, चलाया हर घर तिरंगा अभियान

कटेरा (झांसी)- आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को नगर पंचायत कटेरा में पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सिंह बुन्देला के नेतृत्व में नगर के स्कूली बच्चे, अध्यापको, व्यापारियों व संभ्रांत लोगों के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए वीरांगना झलकारीबाई स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ माँ भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर तिरंगा यात्रा का श्री गणेश किया। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से नगरवासियों से अनुरोध किया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लगाकर उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना हैं। जिन्होंने इस हमारे महान देश को बनाने में अपना-अपना योगदान दिया है।
नगर पंचायत कटेरा द्वारा आयोजित इस जन जागरूकता तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद सदस्य समेत सभी कर्मी सम्मलित हुए। नगर पंचायत कटेरा के पूर्व चैयरमेन राजेन्द्र सिंह बुन्देला ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत कटेरा के तत्वाधान में आज नगर पंचायत के द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कटेरा के हर घर में 13 से 15 अगस्त के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगेगा। चैयरमैन मधुकरशाह बुन्देला ने नगरवासियों से अपील की है कि 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों तिरंगा झंडा जरूर लगाएं।
इस अभियान को सफलीभूत बनाने के लिए सभी के सहयोग से अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं। कटेरा वासियों से अपील है कि अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा जरूर लगाएं। इस संबंध में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हुक़ूमचंद्र दिनकर ने कहा कि केंद्र सरकार के इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए हम सभी कटेरावासियों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने अपने घरों में निश्चित रूप से तिरंगा झंडा लगाएं। कार्यक्रम समापन पर पूर्व चेयरमैन, सेवानिवृत्त अध्यापकों, वरिष्ठजनों, पुलिस प्रशासन व पत्रकारों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त अध्यापक हरिपत अहिरवार ने किया। पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सिंह बुन्देला ने आभार व्यक्त किया।
तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष अनुराग अवस्थी भी पुलिस दल के साथ डटे रहे।
इस अवसर बुन्देलखण्ड योगी हिन्दूसत्यनाथ, वरिष्ठ लिपिक ओमप्रकाश, सेवानिवृत्त अध्यापक हरिपत अहिरवार, हरचरण विश्कर्मा, विनयप्रताप सिंह, रामभरोसे सोनी, राजेन्द्र जैन, मोहनलाल आर्य, जगदीश सिंह राजपूत, महेश कटैरिया, कुन्नूलाल अहिरवार, हुकुमचंद दिनकर, सुरेन्द्र आर्य, संतोष अहिरवार, रूपेंद्र राय, रविन्द्र साहू, कृष्णलाल आर्य, अच्छेलाल यादव, संजीव डेंगरे, राजा डेंगरे, कमलेश नीखरा, संतोष वरसैया, नंदराम आर्य, नीलू गुप्ता, योगेंद्र यादव, विजय सिंह चंदेल, जमुना यादव, मनोज जैन, अनूप तिवारी, मंगलसिंह चौहान,  कमलेश झा, सुखनंदन वर्मा, मुकेश वर्मा, मुकेश प्रजापति, भूपेन्द्र गुप्ता सहित नगर के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- भूपेन्द्र गुप्ता
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.