header

आजादी के 75 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने निकाली गौरव यात्रा*

  मऊरानीपुर(झांसी)अगस्त क्रांति दिवस और स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी देशव्यापी गौरव यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश में विशेष उत्साह दिख रहा है। कांगे्स के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार उप्र किसान कांग्रेस के अध्यक्ष शिवनारायण परिहार के नेतृत्व में झांसी जिले के बंगरा ब्लाॅक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के महान सपूतों को याद किया गया। उन वीर शहीदों को श्रंद्धांजलि दी गई जिन्होंने देश पर अपनी जान निछावर कर दी।
भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन जिले की नगर पंचायत विजवारा से टपरियन आदिवासी बस्ती तक पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर उप्र किसान कांग्रेस के अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने कहा कि  यह पदयात्रा राष्टपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल और बाबा साहब अंबेडकर जैसे महापुरूषों की विरासत को संजोकर रखने की भी यात्रा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों की लड़ाई लड़ने और आज देश के सामने उठे महत्वपूर्ण मुददों को उजागर करने के लिए इस यात्रा की शुरूआत के लिए ऐतिहासिक अगस्त क्रांति दिवस को चुना है। यह देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का भी समय है।
उप्र किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री परिहार ने कहा कि देश की आबादी में आज भी 75 फीसद किसान हैं। मौजूदा हालात में कई किसान मेहनत मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से जीवन यापन कर पा रहे हैं। श्री परिहार ने कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा उन गरीब और वंचितों की आवाज को देश की मुख्यधारा में लाने के लिए है। 
 देश के हर लोकसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर पदयात्रा के तहत बंगरा ब्लाॅक के इस आयोजन में श्री परिहार के अलावा चेनु कुशवाहा, प्यारेलाल बेधड़क, गजेंद्र यादव, शेखर राज बड़ोनिया, रामाधार निषाद बिहारी सिंह तोमर, मुकेश कुशवाहा, हरीश मिश्रा जैसे पार्टी के समर्पित नेताओं के अलावा अजीत रामलाल दौलत आर्य ग्यासी लाल रविंद्र रामजी करण प्रमोद कुशवाहा राम चरण खंगार रमेश नौटिया अखिलेश रामस्वरूप परमानंद और सुबराती खान ने समर्मित भाव से भाग लिया। 
कंग्रेस की इस ऐतिहासिक यात्रा में क्षेत्र के जागरूक समाज से केशकली माना गीता राम प्यारी मनका सोमवती शीला फूला जसोदा राम देवी रामवती मीना कौशल्या देवी सुनीता रामदेव भगवान देव बुनकर राजकुमारी मुन्नी मुलिया और खेमचंद्र कुशवाहा के अलावा भी कांग्रेस के सैकड़ों स्थानीय नेता और समर्मित कार्यकर्ता निरतंर उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.