header

टहरौली में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 13 जनवरी से

टहरौली (झांसी)- कस्बा टहरौली स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर 13 जनवरी से 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर यज्ञ के सभी कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ से आने बाली टोली द्वारा सम्पन्न कराए जाएंगे। 
16 जनवरी को पूर्णाहुति के साथ यह आयोजन सम्पन्न होगा। गायत्री परिवार शाखा टहरौली के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरों शोरों से यज्ञ की तैयारियां की जा रहीं हैं। गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ की तैयारियों हेतु आयोजित बैठक में विशेष रूप से शिवमोहन नाथ खरे, डॉ मोना राजा बुंदेला, अच्छेलाल साहू, किशोरी लाल यादव, जानकी प्रसाद कंथरिया, दीपक गुप्ता, चन्द्र कांत गुप्ता, अबध बिहारी गाता, रमेश चन्द्र बिरथरे, राजेन्द्र सिंह घोष चंदवारी, अभिमन्यु यादव, नरेन्द्र पारासर, सीताराम वर्मा, राकेश झा, रामकिशोर पटेल, रविकांत बिदुआ,  संजीव कंथरिया, गिरजा प्रसाद चौहान, लक्ष्मी प्रसाद गाता, राधा मोहन गुप्ता, उमाशंकर पाठक, जगतपाल मिश्रा, अंकुश गुप्ता, परसुराम परिहार, देवकीनन्दन नामदेव,  रामलोचन बिरथरे, इंद्रपाल बुंदेला गाता, दीपचंद्र चंदवारी, सुखनंदन रायकवार, राजकुमार प्रजापति, संजीव बिरथरे आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- आशीष उपाध्याय
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.