मऊरानीपुर । ग्राम छाती पहाड़ी में चल रही संगीत मय श्रीमद्भागवत की कथा का वाचन करते हुए चरणदास शास्त्री ने कहा कि बच्चों को जन्म देने का अधिकार माताओं को तो है। किंतु पिता एवं सनातन धर्मावलंबियों को उनका सुंदर जीवन बनाने के लिए धार्मिक संस्कार अवश्य देने होंगे। मनुष्यों को चाहिए कि जब जहां जैसा समय मिले तो मन ही मन भगवान के नाम का स्मरण और अपने इष्टदेव का बार बार ध्यान करना चाहिए। जिससे सभी में विशेष आध्यात्मिक और अलौकिक सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। जिसमें प्रारब्ध सहित वर्तमान जीवन की समस्याओं के निराकरण की शक्ति प्राप्त होने के अलावा सुंदर जीवन निष्कंटक बना रहेगा। बताया कि मनुष्य को भगवान की कथा तब प्राप्त होती है जब हमारे अनंत जन्मों के भाग्य उदय होते है। और अगर ऐसा समय हमारे जीवन में आता है तो उसे कभी भी खोना नही चाहिए क्योंकि जिस परमात्मा ने यह सादा जीवन हमें दिया है तो हम परमपिता को कुछ समय पुराण की कथा श्रवण करने में निकल सकते है। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम जपने से भक्त का उद्धार हो जाता है। ईश्वर के नाम में इतनी बड़ी शक्ति है कि कोई भी इंसान सच्चे मन से भजने लगे तो उसके जीवन का बेड़ा पार हो जाता है। पुराण प्रवक्ता ने बताया की संत की सेवा हम सभी को सच्चे मन से करनी चाहिए। जिससे संतौ का दिया हुआ आशीर्वाद सदा मनुष्य के जीवन भर काम आता रहता है। उन्होंने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जब भी गुरु बनाना हो तो सबसे पहले अपने मन को पवित्र करो फिर गुरु के दिए हुए ज्ञान पर चलो तभी ईश्वर की कृपा सदा बनी रह सकती है। और जो कोई भी गुरु मंत्र का जाप नही करता है वह तमाम प्रकार की व्याधियों से घिर जाता है। पुराण की आरती कथा यजमान संगीता जगन्नाथ यादव ने उतारी। इस दौरान रघुवीर यादव, रामपाल सिंह यादव, हरचरन यादव, रविन्द्र सिंह यादव, नीरज यादव, प्रेमदेवी, चिरंजी बाई, पावती देवी, रवि यादव, लाला यादव, लल्ला यादव, सुरेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।
*मूंगफली खरीद केंद्र खोले जाने की मांग*
मऊरानीपुर । हनुमत सिंह सोलंकी पुरवा की अध्यक्षता में क्षेत्र के किसानों की बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र के किसानों ने प्रदेश शासन से भण्डरा गल्ला मंडी में मूंगफली की सरकारी खरीद के लिए खरीफ केंद्र खोले जाने की मांग भूपत सिंह पटेल, चंद्रभान पटेल, प्रताप सिंह परिहार, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, संतोष द्विवेदी, हरिश्चंद्र द्विवेदी, ईश्वरदास पटेल ,मान सिंह पटेल, जवाहरलाल पटेल, पुष्पेंद्र रावत, ओमप्रकाश द्विवेदी, रावराजा सिंह बुंदेला, हरेंद्र साहू, जागेश्वर मिश्रा, सुरेंद्र सिंह परिहार, हाकिम सिंह परिहार, इंद्रजीत सिंह राना, अक्षर रिछारिया, भानप्रताप यादव, नरेन्द्र पाठक, चंद्रभान कुशवाहा, टंटू अहिरवार, नरेन्द्र राजपूत, हिरदेश साहू,धूराम ने की।
*भंडरा में खाद वितरित*
मऊरानीपुर । किसान सेवा सहकारी समिति भण्डरा में जिलास्तर से गुरुवार को दूसरी बार भेजा गया डीएपी खाद क्षेत्र के किसानों को केसीसी एवं खतौनी, आधार कार्ड के माध्यम से 509 बोरी खाद का वितरण प्रबन्ध निदेशक राजेश्वर सिंह, वरिष्ठ लेखाकार मान सिंह राठौर, जागेश्वर प्रजापति, रामचरन श्रीवास आदि ने पुलिस की मौजूदगी में किया गया। वही करन सिंह पटेल, चंद्रप्रकाश बादल, हीरा सिंह परिहार, लक्ष्मी सोनी, कल्याणदास गुप्ता, दीपचंद श्रीवास आदि किसानों ने जिलाधिकारी से भण्डरा समिति में यूरिया खाद भी समय से भेजे जाने की मांग की। सचिव राजेश्वर सिंह ने बताया कि गुरुवार को 640 बोरी डीएपी खाद जिलास्तर से भेजा गया था जिसमें से 509 बोरी बांटी जा चुकी है। बाकी बची 131 बोरियों का वितरण शुक्रवार को किया जाएगा।
*नहर सफाई की मांग*
मऊरानीपुर । ग्राम कदौरा में देवप्रकाश अहिरवार की अध्यक्षता में क्षेत्र के किसानों की बैठक हुई। जिसमें किसानों ने सिंचाई विभाग से कुडार माइनर चालू करने से पहले नहर में जगह जगह खड़े झाड़ झककरों को हटाए जाने एवं कुलावा सही कराये जाने की मांग संबंधित विभाग के अधिकारियों से की।