header

प्रधान बनते ही सुर बदले,शादी से किया इंकार*

*प्रधान बनते ही सुर बदले,शादी से किया इंकार*                       मऊरानीपुर(झांसी) वर वधू पच्छ द्वारा लड़का लड़की पसन्द होने पर अब से दस माह पूर्व शादी तय करते हुए ओपचारिक रूप से रिश्ता पक्का कर दिया।एवं आगामी अक्टूबर 2021 नवरात्रि में तिलक व शादी समारोह भी तय कर दिया वधू पच्छ ने बाइक सहित दो लाख रुपए देने की बात कही।                                  इसी बीच पंचायत चुनाव में वर पच्छ की ओर से उसका चाचा प्रधानी का चुनाव जीत गए इसी के बाद वर पच्छ के सुर बदल गए व वधू पच्छ से 5 लाख रुपए की मांग कर डाली।यह सुनकर सन्नाटे मे आए लड़की के पिता ने तमाम मिन्नते गुहार की लेकिन वर पच्छ अपनी जिद पर अड़ गया।जिसके चलते तय सम्बन्ध टूट गया अब लड़की का पिता अपने द्वारा दिए रूपए व खर्च वापस कराने के लिए कोतवाली मे दिए प्राथना पत्र में हरजा खर्चा दिलवाते हुए दो लोगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। मुहल्ला कूरेंचानाका निवासी संतोष पुत्र अगरे आर्य ने बताया कि उसकी पुत्री शादी योग्य होने पर गुरसरांय निवासी जयराज अपने भाई हरी प्रकाश के साथ पुत्र की शादी हेतु गत दिसम्बर 20 में उसके घर मऊ आया।लड़की पसंद आने पर दोनों ओर से रिश्ता तय करते हुए जयराज अपने करीब 35 रिश्तेदारों एवं पुत्र प्रदीप के साथ पुनः मऊ रानीपुर उसके घर आया यहां वह एक दिन रुके इस दौरान लड़का लड़की की दिखाई के बाद जयराज ने उसकी लड़की नीलम को 5 हजार रूपए दिए।जबकि संतोष ने लड़के प्रदीप को 21 हजार रूपए दिए।उसी दौरान तय हुआ कि शादी मय बाइक सहित दो लाख की होगी जिस पर सहमति बन गई।यह भी तय हुआ कि अगले साल अक्तूबर 2021 की नवरात्री में तिलक ओर शादी होगी।                               संतोष के अनुसार इस बीच पंचायत चुनाव में जयराम का भाई प्रधानी का चुनाव लडा व जीत गया।इसके बाद लड़के वालों के सुर बदल गए व शादी में 5 लाख रुपयों की मांग कर दी।यह सुनकर वह सन्नाटे मे आ गया।घर में चल रही शादी की खुशियों पर ग्रहण सा लग गया।काफी मिन्नते आरजू गुहार की लेकिन वर पछ ने दो टूक कह दिया कि यदि पांच लाख रुपए नहीं दिए तो सम्बन्ध दूसरी जगह कर देंगे।यह सुनकर संतोष बदहवास हालत में आ गया।उधर पुत्री नीलम एवं परिजनों को पता लगा तो वह भी विछिप्त हालत में आ गए।संतोष के अनुसार गत रोज 26 सितम्बर 21 को जयराज अपने प्रधान भाई हरीशंकर के साथ मऊ रानीपुर उसके घर आया व कहा कि यदि पांच लाख नहीं है तो रिश्ता ख़तम समझो।इस पर संतोष ने कई लोगो के सामने अपना हर्जा खर्चा मांगा तो उसे धमकी दी कि कोई रुपया वापस नहीं मिलेगा जो कर ना हो कर लो मेरा कोई कुछ नहीं बिगड़ेगा।संतोष ने कोतवाली में दिए पत्र में उक्त लोगो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ह्रजा खर्चा दिलवाने की मांग की।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.