header

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने गरीब असहाय महिलाओं को बांटे तोहफे :रिपोर्ट कृष्ण कुमार:

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने गरीब असहाय महिलाओं को बांटे तोहफे :रिपोर्ट कृष्ण कुमार:

गरौठा झांसी।। आज 3 नवंबर 2021 बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर गरौठा पुलिस क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने छोटी दीपावली के शुभ अवसर पर गरीब महिलाओं को गांव गांव एवं उनके घर-घर जाकर साड़ी एवं मिठाई देकर उनके साथ छोटी दीपावली की खुशियां साझा की।
और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अग्रिम बधाई दी। आज बुधवार को छोटी दीपावली पर अपने इस सराहनीय कार्य से खाकी ने पहली बार इस बड़ी परंपरा की नींव डाली है। दीपावली त्यौहार के पूर्व गरीब परिवारों की वृद्ध महिलाओं को दीपावली की अग्रिम बधाई के साथ एवं उन्हें मिठाईयां व साड़ी भेंट की।
पुलिस क्षेत्राधिकारी के इस कार्य से गरीब असहाय निराश्रित महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान नजर आयी।
इस मौके पर उन्होंने उन्होंने कहा दीपावली का पर्व खुशियों का त्योहार है हर आदमी को मिलजुल कर दीपावली का पर्व मनाना चाहिए।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.