header

*गुरसरांय में तीन दिवसीय रेंजर्स शिविर का हुआ समापन*

 गुरसराय/  डॉ राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय गुरसराय में  चल रहे रेंजर्स   प्रशिक्षण शिविर का  आज समापन हुआ l शिविर का शुभारंभ  4 अक्टूबर  को हुआl  दिन तक लगातार  महाविद्यालय की छात्राओं को   रेंजर्स  / स्काउटप्रशिक्षण  के दौरान  टेंट  लगाना   ,प्राथमिक चिकित्सा , बिना बर्तन के  भोजन बनाना , विषम परिस्थितियों में  कुशलता  पूर्वक कार्य  करना  आदि का प्रशिक्षण दिया गया  lसमापन समारोह के अवसर पर   विनीता  ,  रजनी  ,अभिलाषा  ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए l महाविद्यालय के प्राचार्य  मेजर अखिलेश   पिप रैया  ने छात्राओं को संबोधित करते हुए  कहा कि  रेंजर्स  /स्काउट  का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं    के  आत्मबल   मैं वृद्धि होती है lऔर उनमें विषम  परिस्थितियों में  कार्य करने की क्षमता  का विकास होता है l प्रशिक्षित छात्राएं  समाज सेवा में  अग्रणी भूमिका निभाती है  और सदैव राष्ट्रहित के कार्य के लिए  तत्पर रहती हैं  l
 महाविद्यालय की    रेंजर्स प्रभारी   शारदा  चौहान ने  कहा कि  तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में  छात्राओं को बहुत कुछ सीखने को मिला  और भविष्य में  छात्राएं  और अच्छा प्रयास    करेंगी तथा  सुयोग्य नागरिक  बनेगीl  झांसी से आए  मुख्य प्रशिक्षक बृजेंद्र झl   सहायक प्रशिक्षक  अमर पटेल , तथा  सहायक   प्रशिक्षक   वैष्णवी चौरसिया  ने महाविद्यालय की छात्राओं को  प्रशिक्षण दिया l समापन के अवसर पर  प्रीति अर्जरिया , डॉ राजीव यादव,  डॉ अजय गौर , डॉक्टर पहलाद गुप्ता  ,डॉ धीरज दीक्षित , राम राजपूत , जितेंद्र कुमार  ,यादवेंद्र सिंह,  राम लला यादव  ,दीपक  यादव , गुलाब राय शर्मा उपस्थित रहे 
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.