header

*29 को गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा प्रारंभ होगा सदस्यता अभियान- सलिल विश्नोई- रिपोर्ट सोम मिश्रा गुरसरांय*


आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला एवं महानगर की कामकाजी बैठक महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई रहे उन्होंने जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष तथा मंडल प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 29 अक्टूबर को पार्टी का सदस्यता अभियान मेरा परिवार भाजपा परिवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा लखनऊ में अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्रों के साथ प्रारंभ होगा इस सदस्यता अभियान में प्रत्येक जन प्रतिनिधियों को कम से कम 10 जगह कैंप लगाना होगा तथा 1 नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण प्रारंभ होगा जिसमें सभी मोर्चों को कम से कम पूरे प्रदेश में 20 लाख नए सदस्य बनाने होंगे ,बूथों का भी पुनर्गठन हो रहा है जिसमें 163000 से बढ़कर लगभग 180000 वोटों पर 2022 का चुनाव होगा इस बार चुनाव में  बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी तथा बूथ बीएलए 2 की अहम भूमिका रहेगी 10 दिसंबर के बाद पूरे प्रदेश में बृहद यात्राएं प्रारंभ होंगी जिसमें सभी को प्रतिभाग करना है  इस बार दीपावली के शुभ अवसर पर पूरे प्रदेश में डेढ़ लाख बूथों पर दीपक जलेंगे जिनको शीर्ष नेतृत्व की तरफ से भेजे जा रहे हैं, उन्होंने महिला मोर्चा को भी चकरी रहने के लिए कहा तथा सभी वरिष्ठ महिलाओं को इस संस्था अभियान में जुड़ने के लिए आग्रह किया
जमुना प्रसाद कुशवाहा ने अपने वक्तव्य में कहा कि सभी जिला पदाधिकारियों को  शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जो भी कार्य हैं आ रहे हैं उनको मंडल अध्यक्षों तथा मंडल प्रभारियों के साथ मिलकर करना होगा
मुकेश मिश्रा ने अपने वक्तव्य में सभी पदाधिकारियों को चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा तथा उन्होंने कहा कि 100 दिन में 100 कार्यक्रम आ रहे हैं जिसमें सभी पदाधिकारियो  को अपने 100% क्षमता लगानी होगी
 मंचासीन रहे जिला प्रभारी सलिल बिश्नोई महापौर रामतीर्थ सिंघल  जमुना प्रसाद कुशवाहा मुकेश मिश्रा अरिदमन सिंह जयदेव पुरोहित ,सुधीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, संतोष सोनी प्रदीप सरावगी भगवती नारायण शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे अतुल जैन, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, जगत राजपूत, प्रदीप पटेल, अंकुर दिक्षित अशोक गिरी, शिवेंद्र प्रताप सिंह प्रियांशु डे सहजेंद्र सिंह बघेल शैलेंद्र प्रताप सिंह, सरोज दुबे रोहित गोठनकर, दिनेश सिंह परिहार, कपिल बरसानिया मोनू मौर्या सुमन पुरोहित प्रीति शर्मा द्विवेदी, राहुल तिवारी
प्रियांशु जिलामीडिया प्रभारी

रिपोर्ट सोम मिश्रा 9795508570

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.