header

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित

गरौठा झाँसी। आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। जगह जगह राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है।आज पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह यादव ने न्याय पंचायत हैबतपुरा में क्षेत्रीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बूथ कमेटी के गठन को लेकर मीटिंग की और समाजवादी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जिनका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिला। समाजवादी सरकार ने सड़कें वनवाई, पुल बनवाए, विद्युत स्टेशन बनवाएं, कॉलेज बनवाए, अस्पताल बनवाएं, लोहिया आवास दिए, विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने लोगों के साथ छलावा किया है।उनका मुकाबला सिर्फ और सिर्फ भाजपा पार्टी से है उन्होंने लोगों से अपील की, कि सभी लोग समाजवादी सरकार बनाने में उनका साथ दें । 
इस कार्यक्रम में रानापुरा,बिजौरा, बछेह,अड़जरा के कार्यकर्ताओं सहित हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.