header

झांसी के बम्होरी सुहागी में पुलिस ने लगाई चौपाल, महिलाओं को बताई ये बात

झांसी। सरकार एवं एसएसपी शिव हरि मीणा के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण फेस 3 के तहत  पुलिस ने प्रभारी विनोद कुमार सिंह एवं महिला पुलिस बल के नेतृत्व में बम्हौरी सुहागी में एक चौपाल का आयोजन किया जिसमें महिला सिपाहियों द्वारा ग्राम की महिलाओं को तमाम कानूनी जानकारियां दी गई।
महिला सिपाहियों ने की महिलाओं को बताया कि सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए तमाम कानून बनाए गए हैं तथा अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। जिसमें महिला हेल्पलाइन नंबर महिला डेक्स हर थानों में महिला पुलिस बल की तैनाती जैसे तमाम कार्य किए जा चुके हैं।

उन्होंने महिलाओं को बताया कि अराजकता का डटकर मुकाबला करें और सामाजिक कार्यों में भाग ले। तथा आगे बढ़े। कहा कि यदि ग्राम या पड़ोस में कहीं भी अराजकता दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाली महिला का नाम गोपनीय रखा जाएगा। तथा महिला की शिकायत पर प्राथमिकता के तौर पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी यहां चौकी प्रभारी बी के सिंह महिला सिपाही काजल उपाध्याय सुनीता अतीक अहमद समेत ग्राम की तमाम महिलाएं उपस्थित रहीं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.