गुरसरांय (झांसी)। झांसी से गुरसराय में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। पटेल गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन नगर का जाना माना व्यास परिवार कर रहा है।
इस दौरान शिक्षा क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा साथी डॉक्टर, अफसरों, समाजसेवियों और पत्रकार साथियों का भी सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम नगर की मोदी चौराहा स्थित पटेल गार्डन में 11:00 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के आयोजक तनु महाराज ने पत्रकारों की इसकी जानकारी देते हुए बताया नगर व क्षेत्र के सभी लोग इस कार्यक्रम में शामिल होकर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को शुभकामनाएं देने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इसमें शामिल हों। उन्होंने सभी को आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा आभा सिंह रहेंगी। साथ ही श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष पं• ब्रजकिशोर व्यास और गल्ला मंडी समिति के अध्यक्ष पं• विनोद कुमार व्यास, पूर्व विधायक गरौठा ब्रजेन्द्र कुमार व्यास (डमडम महाराज) के साथ व्यास परिवार सभी को सम्मानित करेगा।
Read this also : Happy Teachers Day Wishes Messages & quotes