झांसी। अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाने वाले झांसी के एसएसपी शिवहरि मीणा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उनके चर्चा में आने का कारण है। कार में धक्का लगाते हुए उनकी तशवीर!
दरअसल आज झांसी जिले में कार्यरत कुछ पुलिस कर्मियों की विभाग में सेवायें पूरी हो गईं थीं। जिसके कारण उन्हें विदाई दी जानी थी। इस दौरान एसएसपी ने सभी सेवानिवृत कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए बिदाई दी। साथ ही जाते जाते उनकी गाड़ी में धक्का भी लगाया। एसएसपी शिवहरि मीणा जब अपने सेवानिवृत्त कर्मियों की गाड़ी में धक्का लगाकर उन्हें विदाई दी रहे थे। तो वहां मौजूद हर कोई भावुक हो गया।
आज सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मीयों में उपनिरीक्षक एलआईयू जमाल अहमद निवासी ग्राम माताटील थाना तालबेहट, उपनिरीक्षक रामसिंह निवासी नखतपुर थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी, उपनिरीक्षक राजेश कुमार अग्निहोत्री निवासी ग्राम मानीमऊ थाना कन्नौज, जनपद कन्नौज और सिपाही राम विशाल सिंह निवासी ग्राम खानपुर मजरा कंवरे का पुरवा थाना गिरवां जनपद शामिल हैं।