header

पूर्व रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लात,घूंसे,लाठी डंडे चले*

  मऊरानीपुर(झांसी) दहेज प्रथा के केस में राजीनामा ना करने पर दो पक्षों में रंजिशन लात घूंसों लाठी डंडो से जमकर घमासान हुआ,पहले पछ की ओर से ग्राम कुआँ गांव स्यावनी निवासी ने बताया कि वह मऊ की मंडी से थोक में मछली खरीदकर गांव में बेचने का काम करता है।आज सुबह वह अपने मित्र के साथ बाइक से मछली खरीदने आया। माल न मिलने पर सुबह करीब 11 बजे वापस गांव जा रहा था।जैसे ही परिवार टॉकीज़ के आगे पहुंचा तभी पहले से घात लगाए बैठे परवारीपुरा निवासी दो युवकों ने अपने आठ दस साथियों के साथ बाइक रोककर पटक दी व सवार दोनों को लात घूंसों लाठी डंडो से मारा।शोर मचाने पर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।दूसरे पछ की ओर से    परवारीपुरा निवासी महिला ने बताया कि उसका शादी कुआं गांव स्यावनी निवासी के साथ तीन बर्ष पूर्व हुआ था।ससुराल में दहेज प्रताड़ना को लेकर वह वापस मायके मऊ आ गई व ससुराल वालो के खिलाफ केस दर्ज कराया था।जिसकी तारीख न्यायालय में शुरू होने पर ससुराल वाले केस में राजीनामा करने का दबाव डालने लगे।जब उसने समझौते से इंकार किया तो आज सुबह कुआंगांव स्यावनी निवासी चार युवक अपने सात आठ अज्ञात साथियों के सहित सुबह करीब 11 बजे उसके घर में घुस आए व भाई के साथ मारपीट करने लगे।शोर सुनकर वह व उसकी गर्भवती भाभी बचाने आई तो सभी ने उनके साथ मारपीट व उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुये छेड़छाड़ की व गर्भवती भाभी के पेट में लाते मारी।शोर मचाने पर सभी राजीनामा ना करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।दोनों पक्षों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.