मऊरानीपुर झांसी श्री लक्ष्मण दास दमेले इंटर कालेज मऊरानीपुर झांसी के प्रांगण में चंद्रयान-3 का सीधा प्रसारण छात्रों को दिखाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जैसे-जैसे समय होता गया और वैज्ञानिकों द्वारा लैंडिंग के विषय में बताया जाता रहा था छात्रों ने वैज्ञानिकों की सफलता के लिए तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन करते रहे। जैसे ही चंद्रयान सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंडिंग किया और भारत के वैज्ञानिकों को और पूरे इसरो के अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी संपूर्ण प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट और भारत माता की जय जय कार से गूंज उठा । समापन के उपरांत विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र कुमार दमेले ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें भी योग्य वैज्ञानिक बनने और देश की संपन्नता एवं समृद्धि में पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। साथ ही साथ भारत की अद्वितीय सफलता के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी । प्रधानाचार्य मनमोहन गुप्ता ने सभी छात्रों को लगन मेहनत और निष्ठा के साथ पढ़ने की सलाह दी ताकि भविष्य में वे भी ऐसी तरक्की करते हुए अपने परिवार विद्यालय प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सके। इसके पश्चात छात्रों को मिष्ठान वितरण किया गया। उपस्थित सभी शिक्षकों अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों को जलपान कराकर आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठतम प्रवक्ता सुनील कुमार गुप्ता शिवकुमार खरे संतोष कुमार वर्मा बालकृष्ण वर्मा रघुराई राम अशोक खरे निर्मला भारती बाबूराम जगमोहन भोड़ेले बृजेश कौशिक सतीश तिवारी लक्ष्मीकांत आर्य संजीव सेन संदीप सक्सेना महेंद्र सिंह यादव प्रियंका भूषण लवलेश कुमार लकी गुप्ता विजय कुमार गुप्ता विजय कुमार नामदेव सूर्य सिंह कुशवाहा संतोष गुप्ता बाल कृष्ण वर्मा राम प्रकाश गुप्ता जय सिंह अनिल कुमार सेठ ने सभी का आभार प्रदर्शन किया कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता रघुराईराम ने किया ।