header

पुण्यतिथी पर नेहरू को याद किया*

मऊरानीपुर।आधुनिक भारत के प्रणेता, महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न 'पंडित' जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर आज मऊरानीपुर में गोष्टि का आयोजन कर उनके चित्र पर दर्जनों कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको याद किया। यूपी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। परिहार ने कहा देश की आजादी के सबसे बड़े हीरो पंडित जवाहरलाल नेहरू थे प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने बड़े-बड़े कार्य किए उनके द्वारा किये गये कार्यों को शब्दों से कहना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा है। मौके पर प्यारेलाल बेधड़क रामाधार निषाद शिव नारायण सिंह परिहार गजेंद्र यादव राजेश गुप्ता शेखर राज बड़ोनिया विनोद झा कमलेश प्रजापति राजेंद्र पहारिया सुरेश चंद्र राय उर्फ एसपी मोहन लाल प्रजापति संजू ढीले घनशु प्रजापति हरीश चंद्र मिश्रा जगदीश आर्य रामदास रायकवार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.