header

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारीयो द्वारा बाजार में मिला निर्दलीय प्रत्याशी शशि श्रीवास को अपार जनसमर्थन

मउरानीपुर/झाँसी।  मउरानीपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी शशि श्रीवास , पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार  के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो ने पुरानीमऊ व शिवगंज मुहल्ला में घर - घर जनसंपर्क किया। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो में जिलामंत्री  भाजपा प्रमोद चतुर्वेदी , राजेंद्र राहुल, डॉ0 अनिल राज जिला पंचायत सदस्य सकरार, सरोज दुबे , रामलखन दुबे, रोहित सोनी , धीरेंद्र झाँ  आदि ने घर- घर व दुकानों पर दुकानदारो से चुनाव चिह्न गदा( मुगदर) पर वोट कर नगरपालिका अध्यक्ष पद पर शशि श्रीवास को विजय बनाने के लिए कहा।
       भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारीयो ने चुनाव चिह्न गदा (मुगदर) पर वोट माँगते देख बाजार के व्यापारीयो के साथ मतदाता भी असमंजस में थे। देखते ही देखते बाजार में नगरपालिका अध्यक्ष पद पर बदलाव की हवा तेज होने लगी, चुनाव चिह्न गदा पर वोट देने के लिए एक सुर में नारे लगने लगे।  विभिन्न नारो में निकलो भाई दुकानों से .......निकलो भाई मकानों से ....जंग लड़ो बेईमानो से प्रमुखता से लगाया गया।  तो वही भाजपाई  नेता राजेन्द्र राहुल ने व्यापारियों को जगाया की अब जाग जाओ ..दुकानें बेच दी, प्याऊ बेच दिया , रैन बसेरा बेच दिया ...बाजार में कही भी शौचालय नही है। ..यह विकास है। ...बदलाव करो ..बदलाव करो..
    जनसंपर्क में पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार , डॉ0 अनिल राज, युवा नेता आयुष श्रीवास, राजेन्द्र राहुल, प्रमोद चतुर्वेदी, रोहित सोनी, आर0 के0 अहिरवार पूर्व जिलाध्यक्ष , बृजबिहारी राज , मनोज अहिरवार पूर्व ब्लॉक प्रमुख, विवेक आर्य पत्रकार, धीरेंद्र झाँ,  कन्हैया लाल कुशवाहा  उर्फ कल्लू कुशवाहा समाज अध्यक्ष, मुन्ना सोनी बूथ अध्यक्ष,  कल्लू बादल, अमित कटारे,कुलदीप रावत,  गौरव पाठक, वचन पाठक,  अरविंद आर्य , राकेश बाबा, कैलाश श्रीवास ,मोहित कुशवाहा जिला संयोजक विश्व हिंदू विद्यार्थि परिषद, सोनेलाल कुशवाहा, डॉ0 राजेंद्र कुशवाहा,  दयाराम सुमन एडवोकेट, दयाराम लेखपाल, उमाशंकर टेलर, आशाराम अध्यापक , डॉ0 वैजनाथ अहिरवार, राधे श्रीवास , रामचरण श्रीवास भगत जी, पार्षद चिंतामन श्रीवास, तेजस्व बैरसिया ,राज खरे, प्रमोद सेठ , सुधाकर सेन ,देवेंद्र पांचाल, गौरव गुप्ता, सुनील सेन, अमित पांचाल , सचिन नीखरा, लक्ष्मी प्रसाद सुमन, अजय श्रीवास प्रधान पठा , दीपक श्री वास ,रामनरेश , शंकरलाल श्रीB वास, मुन्ना सोनी घाटकोटरा ,भरत  सेन, प्रमोद बरार चुरारा , रामसेवक अहिरवार,  किशोरी बरार के साथ , काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.