header

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ को किया गया सम्मानित*


झाँसी ! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस गुरुवार को जिलेभर में दिनभर विभिन्न कार्यक्रम हुए। वही अक्षय जन सेवा समिति ने जिला कार्यालय पर  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। जिसमें संस्था की ओर से समाजसेविका और घर के कपड़े, बर्तन, झाड़-पोछा और खाना बनाने वाली महिला कर्मचारियों  का सम्मान किया गया। जो कि खुद काम करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। ऐसी महिलाओं को समिति की ओर से सेवा क्राउन पहनाकर वूमेन ऑफ द डे के सम्मान से सम्मानित किया गया और उपहार दिए। समिति अध्यक्ष सविता पचौरी ने जब बात घर कि साफ सफाई की हो रही हो तो महिलाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, क्योंकि घर हो या शहर उसे साफ रखने में नारी शक्ति की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम सभी महिलाओं को सम्मानित कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि पढ़े लिखो को तो सभी सम्मानित करते हैं। हम क्यों ना उनको सम्मान करें जो बिना पड़े लिखे होकर भी आत्म निर्भर है और समाज के लिए उदहारण है। इस अवसर पर ज्योति अग्रवाल  ,अनिल जायसवाल आशा यादव् , नीलू कौशल,  सीमा शर्मा , सञीव शर्मा , अवधेश जैन, योगेश तिवारी रेखा वैद्य, सीमा शर्मा, पूनम अवस्थी, इंदु अवस्थी, रेखा उपाध्याय, कुमुद अग्रवाल  अनीता पाण्डेय,अराधना  शर्मा, सीमा शर्मा,दीपा साहू आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन ज्योति अग्रवाल ने किया
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.